Screengrab from Posted Video
Screengrab from Posted Video

    Loading

    समुद्र (Ocean) में पाई जाने वाली बेलुगा व्हेल (Beluga Whale) काफी दिखने में काफी खूबसूरत होती है। अक्सर सोशल मीडिया पर इनके कई वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान भी है। इस वीडियो में बेलुगा व्हेल ने जो कारनामा कर दिखाया है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। 

    दरअसल, बेलुगा व्हेल ने एक चौका देने वाली हरकत की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की का मोबाइल फोन (Mobile Phone) समंदर में गिर जाता है। यह बात तो सभी जानते हैं समुद्र में मोबाइल के गिर जाने के बाद उसका पता लगा पाना बेहद मुश्किल है। लेकिन, ऐसे में बेलुगा व्हेल ने ये कारनामा चुटकियों में कर दिखाया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Pubity (@pubity)

    इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेलुगा व्हेल पानी के अंदर उस ऊपर की ओर आ रही है। जैसे ही लड़की को दिखाई देता है कि व्हेल के मुंह में उसका फोन है तो वह काफी खुश हो जाती है। व्हेल ऊपर आती है और लड़की उसके मुंह से अपना फोन निकाल लेती है। जिसके बाद लड़की उसे प्यार भी करती है। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को pubity नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।