(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: कई बार गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच झगड़े होते हैं। ऐसे में वे कुछ भी कर गुजरते है, लेकिन इस शख्स ने जो किया है वह बेहद हैरान कर देने वाला है, इन दिनों एक ऐसा ही वाक्या लोगों के लिए चर्चा का विषय हुआ है। ये चौंकाने वाली घटना अमेरिका से सामने आई है। दरअसल एक लड़की ने अपने प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया, लेकिन लड़का अपनी ग्रिलफ्रेंड से बिलकुल भी अलग नहीं होना चा रहा था। ऐसे में उसने लड़की के बिस्तर के नीचे ही अपना ठिकाना बना लिया। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा… 

    प्रेमिका के बेड के नीचे रह रहा था शख्स 

    जैसे ही हमने आपको यह बताया तो यह सुनने में शायद आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच्ची घटना है। अमेरिका के अटलांटा में रहने वाली लिबी क्लीव्स ने अपनी एक्स बॉयफ्रेंड से जुड़ी एक घटना सोशल मीडिया पर शेयर की है। डेली स्टार की रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने टिकटॉक पर बताया कि वो एक बेहद अच्छे क्रिश्चियन लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों साथ में चर्च जाया करते थे और लिबी उसके दोस्तों और परिवार वालों से भी मिल चुकी थी।

    रिश्ता खत्म करने के पीछे ये थी वजह 

    अपने पास्ट के बारे में लिबी ने बताया कि, हम शादी के बारे में सोच रहे थे, और अपने फ्यूचर की प्लानिंग कर रहे थे। तभी हम दोनों के रिश्ते के बीच कुछ ऐसा हुआ कि, हमने एक दूसरे से मिलना बंद कर दिया। हम अलग हो चुके थे। जिसके बाद हमारा रिश्ता खत्म हो गया। लेकिन एक दिन मैंने अपने बेड के नीचे किसी के सांस लेने की तेज आवाज सुनी। तब मुझे पता चला कि, वह मेरा पीछा कर रहा है और हफ्तों से मेरे टूथब्रश का इस्तेमाल कर रहा है। रिश्ता खत्म होने के बाद भी लड़के ने उसे परेशान करना नहीं छोड़ा। 

    ऐसे खुली पोल 

    लिबी ने बताया कि, वो मुझे इतना इमोशनली समझदार नहीं लगा कि शादी कर सके। इसलिए हमने ब्रेकअप कर लिया। एक रात मैंने बहुत तेज़ खर्राटों की आवाज सुनी और मैंने अपने बिस्तर के चारों ओर देखा, जब मैंने अपने स्टोरेज बिन को बिस्तर के नीचे से हटाया तो मुझे वह नीचे लेटा मिला। लिब्बी को बताया कि वह हफ्तों से उसके बिस्तर के नीचे छिपा था और कमरे में अपना कोलोन छिड़क रहा था।

    फिर लड़की ने किया कुछ ऐसा….

    लिबी ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से जब इस हरकत को लेकर पूछा तो उसने बताया कि वो देखना चाह रहा था लिबी अकेले में क्या करती है। इसके अलावा उसने लिबी को ये भी बताया कि वो कई हफ्तों से उसी का टूथब्रश इस्तेमाल कर रहा है। लिबी ने बताया कि, उसका बॉयफ्रेंड सनकी शख्स है, इसलिए उसने कोर्ट से रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर लिया जिसके बाद से एक्स बॉयफ्रेंड से उसने पूरी तरह दूरी बना ली। सोशल मीडिया पर लोग लिबी के फैसले की प्रशंसा कर रहे हैं। वकाई में ये किसी भी लड़की के लिए बेहद डरवाना होगा की कोई इस तरह उसके निजी जीवन में दाखिल है।