(Image-Instagram)
(Image-Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली: वैसे तो पूरी दुनिया भारतीय खाने की दीवानी होती है। क्यों की यहा स्वादिष्ट खाने के साथ बेहद अपनापन भी मिलता है। यहां खाने के साथ कई तरह की विविधता है। जी हां यहां कई तरह की संस्कृति है, इसके चलते कई तरह के खानपान है। यहां जो भी विदेशी शख्स आता है, यहां के खाने का दीवाना हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। जी हां थाईलैंड के एक आदमी (Thailand man tries South Indian food) ने दक्षिण भारतीय खाना और इसके बात जो प्रतिक्रिया दी उसे देख आपका भी दिन बन जायेगा। 

    वैसे तो हर किसी को दक्षिण भारतीय खाना अच्छा लगता है, लेकिन जिन लोगों की ज़ुबान को पहली बार ये टेस्ट मिलता है वो किस कदर दीवाने हो जाते हैं, वो इस वीडियो में देखा जा सकता है। शख्स के सामने दक्षिण भारतीय थाली आते ही वो बेहद एक्साइटेड हो जाता है और जैसे-जैसे ये स्वाद उसके मुंह में घुलता जाता है। इस वीडियो में आप देख सकते है किस तरह एक विदेशी अपने भारतीय खाने का स्वाद ले रहा है। 

    मुंह में निवाला लेते यू दिया एक्सप्रेशन

    आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थाईलैंड के यूट्यूबर मार्क वींस (Mark Wiens) दिखाई दे रहे हैं, जो एक फूड ब्लॉगर हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि छोटी सी क्लिप में उन्हें दक्षिण भारतीय थाली में कुल 8 पकवानों का स्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि ये फुटेज बैंकॉक के सुगम रेस्टोरेंट की है। मार्क की थाली में आम के अचार से लेकर सांभर, पोडी राइस, बड़ा और रसम तक मौजूद है। वो पहले सांभर के साथ चावल खाते हैं, फिर कुछ और ग्रेवी के साथ चावल खाते हैं और आखिर में वो अपनी हथेली में लेकर रसम पीते हैं और उनका रिएक्शन ज़बरदस्त होता है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।   

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mark Wiens (@migrationology)

    इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

    दरअसल इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर migrationology नाम के उनके अपने अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 7 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और करीब 60 हज़ार लोगों ने इसे पसंद किया है। लोगों को मार्क के हाथ से खाने का स्टाइल और उनका रिएक्शन खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि – ‘वो खाने को काफी पसंद कर रहा है’। लोगों को बिना बर्तन के पारंपरिक तौर पर खाना परोसने का स्टाइल भी पसंद आया।  हमारे देश के खास बात यह है कि हम अपने संस्कृति को लेकर चलते है और सादगी के साथ बर्ताव करते है।