girls
Representative Image

    Loading

    नयी दिल्ली. यूँ तो विश्व में कई देशों में पुरुष प्रधान संस्कृति है। वहीं बहुत से देशों में महिलाओं को समुचित सम्मान दिया जाता है। लेकिन देखा जाए तो हर देश में महिलाओं के लिए अलग-अलग कानून हैं। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि किस देश में महिलाओं के लिए सबसे अच्छे कानून हैं। लेकिन शायद ये कहना होगा कि भारत में महिलाओं को कानूनन बःतर अवसर और फायदे हैं। हालाँकि आज भी भारत में कई जगह ‘जेंडर बायस्ड’के मुद्दे (Gender Biased Issues) प्रमुखता से उठते रहे हैं।

    वैसे देखा जाए तो भारत में महिलाओं के साथ उचित व्यवहार किया जाता है और महिलाओं को बेहतर अवसर और आदर दिया जाता है। वहीं एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिलाएं अन्य देशों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। लेकिन यह भी सच है कि भारत में भी महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ कहानी को एक नयी दिशा देता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान, चीन और अफ़ग़ानिस्तान जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ बेहद सख्त कानून हैं। इन देशों में महिलाओं पर भीषण अत्याचार भी होते रहते हैं।

    बात अगर अफ़ग़ानिस्तान की हो रही है तो इस देश में महिलाओं के साथ बहुत ज्यादा खराब व्यवहार किया जाता है। अफगानिस्तान में लादेन के पतन के बाद भी अमेरिकी सैनिक वहां तैनात थे। लेकिन अब जब फिर से यहाँ तालिबान शासन आ चूका है तो अमेरिकी सैनिक यहाँ से रुखसत ले चुके हैं। हालांकि यहाँ की महिलाओं ने अमेरिकी सैनिकों से अफगानिस्तान नहीं छोड़ने का आग्रह जरुर किया।

    इससे उलट अमेरिका (America) में महिलाओं को एक बेहतर आजादी मिलती है। लेकिन जनाब यहाँ भी एक प्रान्त में बड़ा ही अजीब और महिलाओं के लिया भयंकर असम्वेदनशील कानून है।

    आज हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं कि किन देशों में महिलाओं के मामले में किस प्रकार के अजीबो-गरीब कानून हैं।

    • नॉर्थ कैरोलिना : इस देश में महिलाओं को लेकर बहुत सख्त कानून हैं।यहाँ मुस्लिम आबादी बहुत बड़ी बताई जाती है। यहाँ महिलाओं को अपने पूरे शरीर को ढंकना होता है। जी हाँ यही यहाँ का एक नियम है। अगर कोई महिला इस नियम को तोड़ती है तो उसे कड़ी सजा भी दी जाती है। 
    • ईरान : यहाँ भी महिलाओं के लिए सख्त कानून हैं। यह भी एक मुस्लिम बहुल समुदाय है। वैसे तो इरान में पुरुषों को कई पत्नियाँ रखने का अधिकार है, वहीं यहाँ महिलाओं पर अत्याचार भी बहुत आम हैं। यहां महिलाओं को कुछ भी अपने मन से करने की इजाजत नहीं है। हद तो तब थी जब कुछ साल पहले यहाँ की महिला क्रिकेट को महिला विश्व कप में खेलने की अनुमति नहीं दी गयी थी। 
    • सऊदी अरब: इस देश में भी महिलाओं के लिए बेहद सख्त कानून हैं। यहाँ महिलाएं कोई भी वाहन नहीं चला सकतीं। यदि महिलाएं यह कानून तोड़ती हैं, तो उन्हें कड़ी सजा दी जाती है।
    • इटली : अपनी सम्पन्नता की बड़ी बड़ी बखान करता ये देश भी अपने यहाँ की महिलाओं को किसी भी पनीर की फैक्ट्री में आने की अनुमति नहीं देता है। यहां का यह नियम बड़ा ही अद्भुत है और अगर कोई महिला बहुत खूबसूरत है तो उसे ऐसी फैक्ट्री में आने की इजाजत बिलकुल भी नहीं है। 
    • वेटिकन सिटी : प्रभु यीशु की सत्ता को माने वाला यह देश वैसे तो बहुत छोटा है। लेकिन महिलाओं की संख्या काफी है, वहीं यहाँ की महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं है, जो कि बड़ा दिचास्प और अबूझ है।
    • अमेरिका: अब सबसे आखिर में अमेरिका, यहाँ के मिसौरी में महिलाओं के लिए एक बहुत ही अजीबोगरीब कानून है। जी हाँ इस प्रांत में महिलाएं न तो ब्रा और न ही पैंटी या कोई अधो वस्त्र (No Bra Panty and other Underwears) पहन सकती हैं। इस अश्लील और निर्दयी कानून के चलते महिलाओं को अनेकों बार बहुत शर्मिंदगी उठानी पड़ी है ।