File Pic
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली : पति-पत्नी (Husband-Wife) का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत होता है। जो प्यार और भरोसे पर टिका होता है। दोनों ही अपने बीच किसी दूसरे को बरदास नहीं कर पाते। ऐसे मामलों में ज्यादातर मर्द अपनी पत्नी को धोखा दे ही देते हैं। अपने पत्नी के पीठ पीछे वो दूसरी महिला से भी संबंध बनाते हैं। पत्नियों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक महिला मसीहा का काम करती है।     

    दरअसल, आजकल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स (Extra Marital Affairs) के कई मामले सुनने को मिलते हैं।  जिसकी वजह से शादियां टूट जाती हैं, लेकिन इससे छुटकारा दिलाने का काम चीन की एक महिला वांग ज़ेंक्सी करती हैं। जो चीन में सौतनों को समझाने वाली टीचर के तौर पर बेहद मशहूर हैं और वो अपने इस काम की वजह से लोगों में काफी लोकप्रिय भी हैं। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से छुटकारा दिलाने का काम वांग ज़ेंक्सी प्रोफेशनल तौर पर करती हैं। जिसकी वजह से उन्हें मिस्ट्रेस किलर के नाम से भी जाना जाता है।  

    ऐसे दिलाती है छुटकारा 

    वांग ज़ेंक्सी एक डिटेक्टिव का काम करती हैं। जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का पता लगाती हैं और इसकी जानकारी पत्नी को देती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वो सौतन से बदला लेने का तरीका भी बताती हैं। साथ ही सौतन को पति से दूर करने का तरीका भी बताती हैं। जिसकी मदद से सौतन को इस बात के लिए कंविंस किया जाता है कि वे शादीशुदा लोगों के साथ रिश्ता बनाकर उनका घर न तोड़ें। चीन के एक न्यूजपेपर द पेपर में इसका जिक्र किया गया था। जिसमें बताया गया था कि वांग ज़ेंक्सी ने एक साल में 800 ऐसी महिलाओं को ढूंढ निकाला, जो शादीशुदा मर्दों के साथ रिलेशनशिप में थी।