Photo Credit - Twitter/@TansuYegen
Photo Credit - Twitter/@TansuYegen

    Loading

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स के नाक के अंदर पूरी की पूरी पेंसिल (Pencil) गुसा लेता है। वैसे तो मैजिशियन (Magician) को अजीबो-गरीब जादू करते हुए तो आपने बहुत बार देखा होगा। कई बार तो जादूगर हमें कुछ ऐसे जादू दिखाते हैं जिन्हें देखकर तो हमें हमारी आंखों पर यकीन ही नहीं होता हैं। आज हम उन्हीं जादूगर के एक मैजिक ट्रिक्स (Magic Trics) आपको बताने जा रहे हैं। जो बेहद ही आसान और आश्चर्यजनक है। इन मैजिक ट्रिक्स को अपनाकर आप भी आसानी से किसी को भी जादू दिखा सकते हैं।

    दरअसल, सोशल मीडिया पर @TansuYegen नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें एक शख्स एक महिला को मैजिशियन वाले कई दिलचस्प जादू दिखा रहा है। इतना ही नहीं शख्स जादू दिखाने के साथ-साथ उसके पीछे का ट्रिक्स भी बता रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि सबसे पहले शख्स के हाथ में बिना किसी सहारे के चम्मच चिपका हुआ नजर आता है। फिर शख्स उसके पीछे का ट्रिक दिखता है कि कैसे उस चम्मच में पहले से ही एक चमच्च (Spoon) नट की मदद से फिट किया गया है और उसे हाथ में एक धागा बांधकर उसके जरिये फंसाकर पहले चम्मच को बिना किसी सहारे के रोक कर दिखाया है। 

    शख्स नें वीडियो में ऐसे बहुत से मैजिक के पीछे का ट्रिक्स दिखाया हैं। जिसे देखकर लोगों को तो यकीन नहीं हो रहा हैं। वीडियो को शेयर करते हुए @TansuYegen ने लिखा, ‘इसने दिखाया कि मैजिक ट्रिक्स वास्तव में कैसे काम करते हैं।’ बता दें, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा हैं। वीडियो को अब तक 14 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है और 52 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुका हैं।