Screengrab from Posted Video
Screengrab from Posted Video

    Loading

    नीदरलैंड: नीदरलैंड में 27 जून को बहुत भयानक बवंडर (Tornado) आया था। जिसने काफी तबाही मचाई थी। इस बवंडर की वजह से नीदरलैंड (Tornado In Netherlands) के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। स्थानीयों के अनुसार, ऐसा भयंकर बवंडर बीते कई सालों में नहीं देखा गया था। इस बवंडर की वजह से एक व्यक्ति ने अपनी जान भी गंवा दी है।    

    यह भयानक बवंडर नीदरलैंड के पश्चिमी प्रांत ज़ीलैंड (Zeeland) में आया था, जिसने काफी तबाही की है। इसकी वजह से लोग काफी डरे हुए भी थे। ज़ीलैंड सेफ्टी रीजन के मुताबिक, तटीय शहर ज़ीरिकज़ी में “आपातकालीन सेवाओं की एक बड़ी तैनाती” थी। इस बवंडर की वजह से बहुत से घरों को काफी नुकसान भी पहुंचा है। सोशल मीडिया पर इस बवंडर का एक वीडियो तेज़ी से वायरल भी हो रहा है।

    Courtesy: Lukas Müller

    इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, बवंडर की वजह से कैसे सामान अपनी जगह से इधर-उधर जा रहे हैं। ज़ीलैंड सेफ्टी रीजन की मानें तो, इस बवंडर ने बहुत सी चीज़ों को तबाह कर दिया है। कई लोगों को अपना घर भी छोड़ना पड़ा था। वहीं, जब तक अग्निशमन विभाग द्वारा इन घरों का निरीक्षण नहीं किया जाता, तब तक लोग अपने घर में वापस भी नहीं आ सकते। 

    स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस भयंकर बवंडर और आंधी की वजह से पास के शहर वासेनर में एक महिला की मौत हो गई है। इस महिला की उम्र 73 साल बताई गई। जबकि जीलैंड सेफ्टी रीजन के मुताबिक, इस बवंडर ने 8 घायलों कर दिया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।