viral video To get a seat in the metro, the man took the dress of an elderly woman, then something like this happened watch video

यह वीडियो देख किसी की भी हंसी निकल जाये।

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई मजाकिया वीडियो वायरल (Funny Viral Video) होते हैं। कुछ वीडियो तो इतने फनी होते है, जिसे लोग बार बार देखना पसंद करते हैं। अब ऐसा ही के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो देख किसी की भी हंसी निकल जाये। 

    हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर hepgul5 नाम के पेज एक वीडियो शेयर किया गया। यह वीडियो एक मेट्रो के अंदर का है। इस वीडियो में यात्रियों से खचाखच भरी मेट्रो में एक शख्स (Man) ने ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देख दंग रह जाते है। हालांकि, इसके बाद लोग हंसने लग जाते हैं।

    वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि मेट्रो का पूरा कोच यात्रियों से खचाखच भरा पड़ा है। कहीं पर भी बैठने की कोई जगह नहीं है। इसी बीच एक शख्स की एंट्री हुई, जिसने एक बूढ़ी महिला (Old Woman) का लिबास पहना है। इस शख्स के हाथ में एक छड़ी भी है। पहली नजर में कोई भी कहेगा कि वो असल में एक बूढ़ी महिला ही है। जिसे बैठने के लिए सीट की जरूरत है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by hepgul5 😊😊 (@hepgul5)

    वीडियो में आगे देख सकते है कि, शक्स एक सीट के करीब पहुंचा और बैठे हुए यात्री को उठने के लिए कहा। वहीं, लोग भी उसे बूढी महिला समझकर बैठने के लिए जगह देते है। बैठने के लिए सीट मिलते ही शख्स अपना बूढी महिला का लिबास उतार देता है और अखबार निकालकर पढ़ने लगता हैं। यह सब देख वहां मौजूद लोग हंसने लग जाते है। 

    अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग शख्स के जुगाड़ की तारीफ कर रही है।