watch-viral-video-of-giraffe-attacks-woman-in-a-funny-way

सा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    Loading

    नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जंगली जानवरों के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो काफी मजेदार होते है, तो कुछ वीडियो ऐसे होते जिन्हे आप बार-बार देखना चाहते है। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला जिराफ (Giraffe) के साथ मस्ती करते हुए नज़र आ रही है।   

    हाल ही में सोशल मीडिया पर जिराफ और महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला जिराफ को छूती है, महिला को लगता है की जिराफ उसे कुछ नहीं करेगा। लेकिन, दूसरा जिराफ थोड़ा तिलमिला जाता है और वो महिला के मुंह पर मार देता है। यह वीडियो hotelsandresorts नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।इसके कैप्शन में लिखा है- जब आप गलत जिराफ के साथ खिलवाड़ करते हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hotels & Resorts Worldwide (@hotelsandresorts)

    अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरफ फ़ैल गया है।कई लोग इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ‘सच में जानवर के साथ थोड़ा सोच-समझकर मस्ती करिए। वरना नतीजा कुछ ऐसा ही हो सकता है’।  वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि, ‘जानवर मनमौजी होते हैं, इसलिए उनसे एक तय दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ‘