अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जंग शुरू हो गयी है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्ज़ा कर लिया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर लगातार यूक्रेन के वीडियो वायरल हो रहे है। इसी बीच यूक्रेन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर यूक्रेन के आस्ट्रिया में राजदूत Olexander scherba नई एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, ट्रैक्टर में बांधकर एक बड़ी सी मशीन खींची जा रही है। वहीं, इस टैंक के पीछे एक आदमी भाग रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि, यूक्रेन का एक किसान (Ukraine Farmer) हमले के बीच रूस के एक टैंक (Russian Milatary Tank) को लेकर भाग गया।
If true, it’s probably the first tank ever stolen by a farmer… ))
Ukrainians are tough cookies indeed. #StandWithUkraine #russiagohome pic.twitter.com/TY0sigffaM— olexander scherba🇺🇦 (@olex_scherba) February 27, 2022
Olexander scherba ने इस वीडियो के कैप्शन लिखा, ‘अगर ये वीडियो सच है तो पक्का किसी किसान द्वारा चुराया गया पहला टैंक होगा…ये सब देखकर लग रहा है कि वास्तव में यूक्रेनियन मजबूत हैं।’
अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि, ‘मैं आशा करता हूं कि यह सही हो।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि अगर यह सही नहीं भी होगा तो भी यह हमें हंसने के लिए मजबूर कर रहा है।