हाई हील्स पहने और हाथों में कांच का ग्लास लेकर लड़की ने किया कुछ ऐसा, देखें शानदार वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: करतब करना यह भी एक कला है, हर किसी में यह टैलेंट नहीं होता। जी हां लेकिन सोशल मीडिया पर जो करतब का वीडियो वायरल हो रहा है वह सभी के होश उडा देने वाला है, तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की अपने हाथ में कांच का ग्लास लेकर हाई हील्स में बहुत ही आसानी से कार्टव्हील जंप (Cartwheel Jump) करती नजर आ रही है। इस चौंकाने वाले वीडियो को देखकर  लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। 

    हाई हील्स में जंप कर लड़की 

     कमाल के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस हाई हील्स को पहनकर सपाट सड़क पर चलना भी बहुत मुश्किल होता है। वही उसमें एक लड़की एक हाथ में कांच का ग्लास लेकर बहुत ही मजे से कार्टव्हील जंप (Cartwheel In High Heels) करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं बल्कि हैरान करने वाली बात तो यह है कि लड़की ने ग्लास में कुछ रखा हुआ है, जिसे जंप करने के बाद लड़की पीती भी नजर आ रही है, लड़की का यह अंदाज लोगों को बहुत दीवाना बना रहा है। अब इस लड़की का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

    लड़की के इस अंदाज से लोग हुए कायल

    दरअसल इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने अपने बाएं हाथ में कांच का ग्लास लिया हुआ है। इस ग्लास में कुछ लिक्विड भरा हुआ है। इसके बाद लड़की अपने दाहिने हाथ के सहारे से बहुत ही आसानी से कार्टव्हील जंप (Cartwheel Jump) करती है। आप देख सकते हैं कि लड़की परफेक्ट तरीके से यह जंप कंप्लीट करती है। इसके बाद सीधी खड़ी होकर गिलास में भरा हुई लिक्विड पी जाती है। वीडियो वाकई में बहुत शानदार है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dilnoza Abdusalimova (@dilya.abdusalimova)

     

    जानें इस लड़की के बाजरे में…

    आपको बता दें कि वीडियो में दिख रही  इस खूबसूरत लड़की का नाम दिलनोजा (Dilnoja) है। दिलनोजा एक आर्टिस्टिक कोऑर्डिनेटर हैं। वह दुबई की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर अपने हैरतअंगेज करतबों से अक्सर छाई रहती हैं। उनके नए वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने जिस अंदाज में हाथ में कांच का ग्लास लेकर कार्टव्हील करते हुए स्मूद लैंडिंग की है, उस पर लोग फिदा हो गए हैं। वह जिस स्पीड से कार्टव्हील जंप करती हैं, उसी स्पीड से वह उठ खड़ी होती हैं। इस वीडियो को देख लोग उनके कायल हो गए है।