गजब : ससुराल पहुंची दुल्हन गुस्से से हुई लाल, छत पर जा बैठी फिर किया ये कांड, देखें Video

    Loading

    Wedding News: शादी के बाद दुल्हन (Bride Groom) के ससुराल पहुंचने की तैयारी कई दिनों पहले से कर ली जाती है। नई नवेली दुल्हन के स्वागत में सास-ससुर, ननद-देवर पूरा परिवार शामिल होता है। यहां तक कि आस-पड़ोस के लोग भी दुल्हन के वेलकम के लिए मौजूद होते हैं। हालांकि, ऐसा ना होने पर दुल्हन (Dulhan) को बेहद बुरा लगता है। दरअसल सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन जब ससुराल पहुंचती है तो गुस्से से ऐसा काम कर बैठती है, जिसके बारे में किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा।

     गुस्से से छत चढ़ी दुल्हन

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन जब अपने ससुराल पहुंचती है तो बेहद गुस्से में दिखाई देती है। ससुराल में मौजूद सास समेत परिवार के कई सदस्य उसे मनाने के बेहद कोशिश करते हैं, लेकिन गुसाई दुल्हन को मानना बेहद कठिन काम लग रहा है। वह गुस्से से घर के एंट्री गेट के छत पर सीढ़ी लगाकर चढ़ जाती है। इस दौरान दूल्हा भी वहां मौजूद होता है और उसे मनाने की पूरी कोशिश करता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_viralclips)

    मनाने में जुटा दूल्हे का पूरा परिवार

    इतना ही नहीं नाराज दुल्हन को छत से उतारने कि कोशिश की जाती है तो वह गुस्से से सीढ़ी को धक्का मारकर दूर कर देती है। दूल्हे का पूरा परिवार उसे मनाने में जुटा होता है पर दुल्हन मानने को तैयार नहीं होती।  कुछ ही सेकंड का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर निरंजरन महापात्रा नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को देख लोग खूब लाइक  और कमेंट कर रहे हैं। कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।