Photo Credit-  Twitter/@MorissaSchwartz
Photo Credit- Twitter/@MorissaSchwartz

    Loading

    मुंबई : कुछ लोगों को अपने पार्टनर (Partner) के साथ ट्रैकिंग और एडवेंचर (Trekking and Adventure) करना काफी पसंद होता है। ऐसे में एडवेंचर के साथ-साथ एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका भी मिल जाता हैं। कुछ लोगों को तो ये चीजें इतनी ज्यादा पसंद होती है कि वो बेहद खतरनाक जगह पर भी एक्सपीरियंस (Experience) के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एडवेंचर पसंद करने वाले कपल के बारें में बताने जा रहे हैं। जिसमें एडवेंचर के नाम पर लड़के ने प्रेमिका को पहाड़ से ही धक्का दे दिया। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। प्रेमी ने अपने प्रेमिका को ही मौत के मुंह में ढकेल दिया। तो चलिए, हम आपको धक्का देने के पीछे का असली कारण बताते हैं।  

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक एडवेंचर पर गए एक कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप को @MorissaSchwartz नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों बंजी जंपिग के लिए बेहद ऊंची पहाड़ी पर गए हुए हैं। वो इतने ऊंचे पहाड़ पर चले तो गए, लेकिन ऊंचाई देखते ही लड़की की हिम्मत ने जवाब दे दिया। वो जंप करने के लिए मना करने लगी। लड़की के बार-बार मना करने के बावजूद भी उसके बॉयफ्रेंड ने लड़की को जोर से धक्का मारा और लड़की अगले ही पल हवा में तैरती नजर आने लगी। 

    कहानी में ट्विस्ट तो तब आया, जब बॉयफ्रेंड के धक्का मारने के थोड़ी देर बाद ही लड़की ने उसके साथ ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। लड़की ने जोर से चीख कर कहा, ‘I’m Breaking up with you’ मतलब मैं तुम्हारे साथ रिश्ता खत्म कर रहीं हूं। ऐसे हालात में लड़की का ऐसा कहना बिल्कुल सामान्य था, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि लड़की के ऐसा कहने के बावजूद भी ऊपर खड़ा उसका पार्टनर हंस रहा था। गौरतलब है कि लड़की जब एडवेंचर से लौटी तो वो अपने एक्सपीरियंस से बेहद खुश थी। उसने अपने पार्टनर को इसके लिए धन्यवाद भी बोला।