Representative Image
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली : दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। जिन्हें अलग-अलग चीजें करना पसंद होता है। जहां कुछ लोगों को एडवेंचर बहुत पसंद होता है तो वहीं कुछ लोगों को घूमना-फिरना पसंद होता है। वहीं कुछ लोग ऐसी चीजें करना पसंद करते हैं जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। सोशल मीडिया पर एक जगह इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। जहां पर जाकर महिलाएं अपनी अंडरगार्मेंट्स (Girls Remove There Undergarments) उतार देती हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। 

    ब्रा उतारकर टांग देती हैं महिलाएं 

    दरअसल, यह जगह कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के कारडोना में मौजूद है। जो महिलाओं के इनरवियर की वजह से पूरी दुनिया में इसकी चर्चा रहती है। आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि कारडोना में आने वाली महिलाएं और लड़कियां अपनी ब्रा उतारकर यहां टांग कर चली जाती हैं। इतना ही नहीं यहां पर जो कोई भी टूरिस्ट घूमने आता है। वह इस डेस्टिनेशन पर एक बार जरूर विजिट करता है। 

    ब्रा क्यों उतारती हैं महिलाएं? 

    अब आपके मन में कई सवाल चल रहे होंगे कि आखिर यह कहानी दुनियाभर में क्यों प्रचलित है और आखिर महिलाएं ऐसा क्यों करती हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको लेकर ऐसा माना जाता है कि  महिलाएं फ्रीडम के सिंबल के तौर पर और ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता को लेकर भी ऐसा करती हैं। 

    मिलता है मनपसंद पार्टनर 

    ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं अपनी ब्रा यहां टांगती हैं, उन्हें मनपंसद लाइफ पार्टनर मिलता है। जानकारी के मुताबिक इस जगह पर ब्रेस्ट कैंसर को लेकर डोनेशन भी लिया जाता है। गौरतलब है कि इस डोनेशन को ब्रेस्ट कैंसर वेलफेयर के यूज में लाया जाता है। इतना ही नहीं इस जगह के मालिक भी ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता के लिए काम करते हैं।