Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    अमेरिका: कोरोना काल में वायरस से बचने के लिए सरकार लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही है। अब धीरे-धीरे सभी जगह पर लोगों को आने जाने की अनुमति दे दी गई। लेकिन सरकार ने लोगों पर कई पाबंदियां  है। अब लोगों को यात्रा या कहीं आने-जाने के लिए अपना कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस कड़ी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

    जिसमें तीन महिलाएं एक महिला कर्मचारी की बुरी तरह से पिटाई कर रही है। बता दें कि यह तीनों महिलाएं एक महिला कर्मचारी की पिटाई इसलिए कर रही है कि क्योंकि महिला ने महिलाओं से रेस्तरां में एंट्री करने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन  (Corona Vaccine) का सर्टिफिकेट मांग लिया था। इस बात को लेकर पहले महिलाओं ने महिला कर्मचारी से बहस की और वह इतना भड़क उठी कि उसकी जमकर पिटाई कर दी।

    यह घटना अमेरिका के मैनहटन (Manhattan) की है। जहां  रेस्टोरेंट में काम करने वाली कर्मचारी (उम्र 23 वर्ष) गेट पर ही लोगों का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (Vaccination Certificate) चेक कर रही थी। वो रेस्टोरेंट में उन्हें ही खाने के लिए जाने दे रही थी, जिसके पास वैक्सीनेशन (Vaccination) के प्रूफ थे।

    ऐसे में जब लड़की ने महिलाओं से प्रूफ मांगा तो नाराज हो गई  पिटाई करना शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव में महिलाओं ने दो स्टाफ की भी पिटाई कर दी। इस घटना में लड़की को कई चोटें आई है। पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।