Atleast 17 people killed in protests in southern Ethiopia
Representative Image: Wikipedia

Loading

अदीसअबाबा: दक्षिणी इथियोपिया (Southern Ethiopia) में स्थानीय अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रदर्शनों में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। देश के मानवाधिकार आयोग (Human Rights Commission) ने इसकी पुष्टि की  है।

मानवधिकार आयोग ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती की। आयोग ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लगातार हिंसा और अत्यधिक बल प्रयोग’ पर गहरी चिंता जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय कार्यकर्ताओं (Activists) ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि उनका मानना है कि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक है और कम से कम 34 लोग मारे गए तथा 100 से अधिक घायल हो गए। सभी हताहतों को गोलियां लगी थीं।

प्रधानमंत्री ए अहमद के राजनीतिक सुधारों के खिलाफ ये ताजा प्रदर्शन हैं। देश में 80 से अधिक जातीय समूह रहते हैं और उनमें से कई समुदाय देश में अधिक स्वायत्तता चाहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार स्थानीय अधिकारियों की गिरफ्तारी और नागरिकों की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश करने वाले युवाओं की सामूहिक गिरफ्तारी भी की गयी है। सरकारी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी क्षेत्र को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को एक अदालत ने गिरफ्तार स्थानीय अधिकारियों को जमानत देदी गई है।