Hotel collapse in China kills eight, rescue operations underway
Photo: Twitter

    Loading

    बीजिंग: पूर्वी चीन (China) के सूझोऊ शहर (Suzhou City) में एक होटल (Hotel) ढहने से कम से कम आठ लोगों की मौत (Death) हो गई तथा नौ लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूझोऊ प्रशासन ने सोशल मीडिया पर बताया कि, होटल की इमारत सोमवार दोपहर में गिरी थी। कर्मचारियों ने रातभर जीवित बचे लोगों की तलाश की। 

    सूझोऊ प्रशासन ने बताया कि, होटल की इमारत सोमवार दोपहर को गिरी थी। बचावकर्मी मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। हादसे के समय कम से कम 23 लोग मौके पर मौजूद थे। छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 

    छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अन्य नौ लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों में से 18 की पहचान होटल के ‘चेक-इन-रिकॉर्ड’ से हुई और इन्हें होटल अतिथि माना जा रहा है। पांच लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

    चीन में होटल बुक करने वाले एप ‘सीट्रिप’ के अनुसार, 54 कमरे वाला ‘सिजी कैयुआन होटल’ 2018 में खोला गया था। वहीं, शहर की सरकार ने बताया कि भूकंप बचाव दल सहित 600 कर्मचारी और 120 वाहन तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। सूझोऊ, शंघाई के पास जिआंगसू प्रांत का एक शहर है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो अपनी ऐतिहासिक नहरों तथा पारम्परिक चीनी उद्यानों के लिए मशहूर है।