Two employees of the Tokyo Olympic Organizing Committee Covid-19 positive

Loading

तोक्यो: तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के दो कर्मचारी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आये हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस तरह समिति में कोविड-19 पॉजिटिव कर्मचारियों की संख्या तीन हो गयी है। आयोजकों ने कहा कि एक महिला और एक पुरूष कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि पुरूष 20 की उम्र और महिला 30 की उम्र की है और दोनों मुख्यालय के बजाय घर से ही काम कर रहे हैं।

आयोजन समिति के कई कर्मचारी घर से ही काम कर रहे हैं, हालांकि पिछले कुछ महीनों में कुछ ने कार्यालय आना शुरू कर दिया है। आयोजन समिति में 3,500 लोगों का स्टाफ है। महामारी के चलते 2020 तोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है जिससे अब ये 23 जुलाई 2021 से शुरू होंगे। जापान में कोविड-19 से अब तक 1,000 से ज्यादा जान गयी हैं।  (एजेंसी)