आखिर क्यों मनाया जाता है ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’, जानें इस साल की थीम और इतिहास

    Loading

    नई दिल्ली : जिस तरह हमारे देश में 5 सितंबर को ‘राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ मनाया जाता है, उसी तरह पूरी दुनिया में हर साल 5 अक्टूबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ (World Teachers’ Day) मनाया जाता है। यह ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ पूरे विश्व में महत्वपूर्ण है। आज इस दिन के अवसर पर हम आपको इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है। 

    ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ का उद्देश्य 

    इस ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ को मनाने का महत्वपूर्ण उद्देश्य ये है कि शिक्षकों के महत्व और उनके योगदान को सम्मान दिलाया जाता है। यह दिन पूरी तरह दुनिया भर के सभी शिक्षकों को समर्पित होता है। इस दिन 

    ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ का महत्व 

    इस दिन का महत्व पूरी दुनिया में है। शिक्षक है तो कल है। कल है तो राष्ट्र है, राष्ट्र है तो दुनिया है। ‘अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ का उद्देश्य दुनिया भर के शिक्षकों की सराहना करना, मूल्यांकन और सुधार पर लोगों का ध्यान केंद्रित करना है। विश्व में शिक्षकों की जिम्मेदारी, उनके अधिकार और आगे की पढ़ाई के लिए उनकी तैयारी को महत्व दिया जाता है।

    ‘विश्व शिक्षक दिवस’ 2021 की थीम

    इस साल विश्व शिक्षक दिवस 2021 की थीम है- शिक्षकः बढ़ते संकट के बीच भविष्य की नई कल्पना। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस यूनिसेफ, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के साथ साझेदारी में मनाया जाता है। 

    ‘विश्व शिक्षक दिवस’ का इतिहास 

    1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की एक बैठक हुई जिसमें शिक्षकों के अधिकारों, जिम्मेदारियों, रोजगार और आगे की शिक्षा के साथ गाइडलाइन बनाने की बात कही गई थी।

    संयुक्त राष्ट्र में विश्व शिक्षक दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए साल 1994 में 100 देशों के समर्थन से यूनेस्को की सिफारिश को पारित कर दिया गया। इसके बाद 5 अक्टूबर 1994 से अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा। वैसे अलग-अलग देशों में अलग तारीखों को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।