singapore

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ भारतवंशी थर्मन शनमुगरत्नम (Tharman Shanmugaratnam)  ने सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वहीं अब वे वे देश के 9वें राष्ट्रपति होंगे। चुनाव आयोग ने बीते शुक्रवार देर रात इसका ऐलान किया। खबरों के अनुसार थर्मन ने चीनी मूल के 2 विरोधियों को करारी शिकस्त दी है। बीते 1 सितंबर को हुए मतदान में उन्हें कुल 70.4% वोट मिले। 

PM मोदी ने दी बधाई 

इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को थरमन शणमुगारत्नम को सिंगापुर का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।”भारतीय मूल के सिंगापुरी अर्थशास्त्री थरमन (66) देश के नौवें राष्ट्रपति होंगे। चुनाव में उनके पक्ष में 70.4 प्रतिशत वोट पड़े थे।

कौन हैं थर्मन 

जानकारी दें कि थर्मन 25 फरवरी 1957 को सिंगापुर में जन्मे हैं। उनके दादा तमिलनाडु से जाकर सिंगापुर में बसे थे। वहीं थर्मन के पिता प्रो.के. शनमुगरत्नम थे। जो एक चिकित्सा वैज्ञानिक थे। जिन्हें सिंगापुर में पैथोलॉजी के जनक माना जाता है। कैम्ब्रिज के अर्थशास्त्री थर्मन सिंगापुर के ‘पॉलिसी मेकर’भी रह चुके हैं। 

थर्मन सिंगापुर के तीसरे भारतवंशी राष्ट्रपति

जानकारी दें कि, थर्मन मतदान से राष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। वहीं, सिंगापुर में भारतीय मूल के वे तीसरे राष्ट्रपति बने हैं। इसके पहले 1981 में संसद में चुने गए देवेन नायर राष्ट्रपति बने थे। एस. आर. नाथन 1999 से 2011 तक 11 साल तक राष्ट्रपति रहे। वे निर्विरोध चुने गए थे। 1991 के बाद से आम लोग वोटिंग से ही राष्ट्रपति चुनते हैं।