King Cobra Video : thirsty King Cobra was given water in a glass, watch shocking video posted on instagram

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक किंग कोबरा  (King Cobra) का एक हैरान कर देने वाला वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है। वीडियो पहले कभी नहीं देखी तस्वीरों को बयान करता है। इस वीडियो में एक ब्लैक किंग कोबरा  (Black King Cobra) को पानी पिलाया जा रहा है। प्यासा किंग कोबरा ग्लास में दिए गए पानी को बड़े आराम से पीते देखा जा सकता है।   

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, किंग कोबरा काफी प्यासा है। वह ग्लास में पानी देख कर ग्लास के पास आता है। कुछ सेकंड वह पानी के ग्लास के पास ठहरता है और बाद में अपने मुंह को पानी के पास ले जाता। इसके बाद वह बड़े आराम से ग्लास में दिए गए पानी को पीता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Royal Pythons (@royal_pythons_)

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, कांच के ग्लास में दिए गए पानी को किसीने अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। लेकिन किंग कोबरा का खौफ इतना है कि, ग्लास जिस हाथ में मौजूद है उसमें ग्लास पकड़ने वाले ने ग्लव्स पहन हुआ है।     

    बता दें कि, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने वाले लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं, तो कुछ इस हैरान कर देनेवाले वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।