congo
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. एल बड़ी खबर के अनुसार डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of Congo) में नाव के पलटने से करीब 100 से ज्यादा लोग मारे गए या लापता हो गए हैं। इस घटना पर यहाँ के प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि, ये हादसा कांगो नदी (Congo river) में हुआ है। इस घटना में नाव में सवार 100 से अधिक लोग मारे गए हैं या तो फिर लापता हो गए। वहीँ समाचार एजेंसी के मुताबिक उत्तर पश्चिमी प्रांत मोंगाला (Mongala) के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो (Nestor Magbado) ने बताया कि, अब तक 51 शवों को निकाल लिया गया है। जबकि नाव पर सवार 69 अन्य लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस हादसे में सिर्फ 39 लोग ही अब तक सुरक्षित निकले गएहैं।

    गौरतलब है की इससे पहले भी यानी 15 फरवरी को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक नाव के पलटने से 60 लोगों की मृत्यु हो गई थी। ये हादसा भी इसी कांगो नदी में ही हुआ था। बताया जा रहा है नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण यह नाव डूब गई। इधर देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया था कि इस नाव पर करीब 700 लोग सवार थे। उन्होंने बताया था कि ये हादसा देश के माई-नोमडबे (Mai-Ndombe) प्रांत में हुआ है। नाव एक दिन पहले किनहासा प्रांत से मबनडाका के लिए रवाना हुई थी। माई-नोमडबे प्रांत के लोंगगोला इकोती गांव के पास पहुंचने पर ये नाव डूब गई।

    लंबी दूरी की यात्रा के लिए एकमात्र रास्ता है कांगो नदी

    वैसे तो कांगो नदी में खतरनाक नाव हादसे होना आम बात हैं। दरअसल, यहाँ के देशभर में सड़कों का बुरा ही हाल है, इस कारण यहाँ के लोग नाव के जरिए यात्रा करने को अधिक तवज्जो देते हैं। हालांकि इस वजह से यहाँ एक ही नाव पर अधिक संख्या में लोग सवार हो जात हैं। वहीं, नाविकों द्वारा भी क्षमता से अधिक भार भी नाव पर लोड कर दिया जाता है। इन सब के चलते नाव हादसों की वजह बन जाते हैं। बता दें कि कांगो के निवासियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा का एकमात्र जरिया कांगो नदी ही है। पता हो कि कांगो की बुनियादी अर्थव्यवस्था काफी खराब है और इसलिए सरकार यहाँ के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अधिक ध्यान नहीं दे पाती है, जिसके चलते ऐसी घटनाएं आम होती दिख रही हैं।