
इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Blast in Islamabad) से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला (Attack In Pakistan) हुआ है। जानकारी मिली है कि, यह हमला एक कार में हुआ है। कार ब्लास्ट (Car Blast) होने के बाद ही इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, ये ब्लास्ट इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में हुआ है। फ़िलहाल इस ब्लास्ट की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका था, तभी जोरदार धमाका हुआ। पाकिस्तानी समाचार एजेंसी डॉन के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की है कि आई-10 क्षेत्र में एक क्लिनिक के बाहर विस्फोट की सूचना मिली है। इस हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
A loud explosion was reported in Islamabad’s I-10 sector. Security officials cordoned off the area and launched an investigation: Pakistan's ARY News
— ANI (@ANI) December 23, 2022
बता दें कि, इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमें 57 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 200 लोग घायल हो गए थे। यह धमाका पेशावर की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के समय हुआ था। ब्लास्ट Kocha Risaldar इलाके की किस्सा ख्वानी बाजार में मौजूद मस्जिद में हुआ था।
गौरतलब है कि, हाल के समय में पाकिस्तान में काफी अस्थिरता है। पाकिस्तानी तालिबान देश में लगातार हमले कर रहा है। पाकिस्तानी तालिबानियों ने अपने साथियों को छुड़ाने के अलावा पाकिस्तानी सैनिकों को भी बंधक बना लिया था। बलूचिस्तान में भी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं पाकिस्तानी तालिबानी अपना आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं।