zelensky and putin
File Photo

    Loading

    मिन्स्क. रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine)  प्रतिनिधिमंडलों के बीच सोमवार को तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। दोनों देशों के बीच कुल छह घंटे बातचीत चली। यह बैठक बेलारूस की सिमा पर हुई। दोनों देशों में बातचीत में कोई फैसला नहीं होने से रुसी और यूक्रेनी सेनाओं में जंग जारी रहेगी।

    चौथे दौर की बातचीत जल्द

    वहीं स्पुतनिक ने रूस के प्रतिनिधिमंडल प्रमुख के हवाले से बताया कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच वार्ता का अगला दौर पोलिश-बेलारूसी सीमा (पोलैंड-बेलारूस सिमा) पर होगा। सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन बेलारूस में बातचीत नहीं करना चाहता।

    यूरोपीय संघ में शामिल होगा यूक्रेन?

    इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय संघ में यूक्रेन की सदस्यता के लिए एक आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि पश्चिम के साथ अपने देश के बंधन को मजबूत किया जा सके।

    ज़ेलेंस्की ने आवेदन पर हस्ताक्षर करते हुए खुद की तस्वीरें पोस्ट की हैं। उनके कार्यालय का कहना है कि कागजी कार्रवाई ब्रसेल्स के रास्ते पर है, जहां 27-राष्ट्र यूरोपीय संघ का मुख्यालय है।

    पुतिन ने परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रहने का दिया आदेश

    उधर यूक्रेनी सैनिकों ने रुसी सैनिकों पर लगातार हमला करते हुए उन्हें रोक रखा है। यूक्रेनी सैनिकों ने राजधानी कीव और अन्य प्रमुख शहरों पर वापस कब्जा कर लिया है। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है।

    कीव को तबाह कर रही रुसी सेना

    रुसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है और राजधानी कीव पर मिसाइल दाग रही है। यहां लगातार विस्फोट और गोलीबारी हो रही है। जिससे भारी तबाही हो रही है। वहीं, यहां के स्थानीय लोगों ने हथियार उठा लिए हैं और अपने देश को बचाने के लिए रुसी सेना से लड़ रहे हैं। वहीं जंग से डरे हुए यूक्रेनियाई परिवार जान बचाने के लिए बेसमेन्ट, तहखानों या गलियारों में छुपे हुए हैं। जहां कई लोग भूखे-प्यासे हैं।

    यूक्रेन में 16 बच्चों सहित 352 लोगों की मौत

    संयुक्त राष्ट्र महासभा की इमरजेंसी बैठक में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने कहा, “आज तक, यूक्रेन की ओर से 16 बच्चों सहित 352 लोगों की मृत्यु हुई हैं। मृत्य का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गोलाबारी अभी भी जारी है।” 

    पांच लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ भागे 

    संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस द्वारा आक्रमण किए जाने के बाद 500,000 (पांच लाख) से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया, रोमानिया और मोल्दोवा की सीमाओं की जांच चौकियों पर कारों और बसों की लंबी लाइनों को देखा गया है। कई लोगों ने पैदल ही सीमाओं को पार किया।