File Photo
File Photo

    Loading

    वाशिंगटन. रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जारी जंग के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने रूस के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। वहीं पुतिन की इस धमकी पर दुनिया का सुपर पावर कहे जाने वाले अमेरिका ने रूस के खिलाफ सबसे आक्रामक रुख अपनाते हुए पेंटागन (Pentagon) को न्यूक्लीयर वेपन (Neuclear Weapon) को हाई अलर्ट पर रखने का दिया आदेश है।

    वाइट हाउस ने अपने बयान में कहा, हम यूरोप की पूरी तरह से रक्षा करेंगे। दुनिया को बर्बाद होने के लिए नहीं छोड़ सकते। अमेरिका की पैसिफिक फ्लीट अलर्ट पर है। वहीं, वाइट हाउस ने अमेरिका के प्रतिरक्षा विभाग के मुख्यालय ‘पेंटागन’ को न्यूक्लीयर कमांड को हाई अलर्ट पर रखने के आदेश दिए हैं।

    उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी लोगों को  न्यूक्लीयर वॉर से डरने की चिंता और डरने की कोई जरूरत नहीं है। अमेरिका हर हमले का जवाब दे सकता है।

    रूस-यूक्रेन जंग में नाटो की एंट्री

    वहीं, रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच नाटो (NATO) ने एंट्री ले ली है। नाटो ने 30 देशों की बैठक में यूक्रेन को मदद करने का फैसला लिया है। नाटो यूक्रेन के बॉर्डर पर अपनी सेना भेजेगा।

    नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से लगाई गई अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में बात की। इस दौरान उन्होंने रूस के अनुचित आक्रमण की निंदा की। उन्होंने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए पूर्ण समर्थन दोहराया। महासचिव स्टोलटेनबर्ग ने याद किया कि नाटो ने पहले ही मित्र देशों की रक्षा को बढ़ावा दिया है, जिसमें गठबंधन के पूर्वी हिस्से में नाटो प्रतिक्रिया बल की तैनाती भी शामिल है। सदस्यों ने सभी सहयोगियों की सुरक्षा और रक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने का भी फैसला किया है।

    नाटो की रूस को सीधी धमकी

    वहीं, नाटो ने रूस को सीधी धमकी दी है। नाटो ने कहा कि अगर साइबर अटैक किया तो इसका अंजाम बुरा होगा। नाटो ने कहा अगर ऐसा हुआ तो साइबर अटैक की सूरत में आर्टिकल-5 का इस्तेमाल करेंगे।

    नाटो के आर्टिकल-5 के मुताबिक, ये संगठन अपने सदस्यों की सामूहिक रक्षा में यकीन करता है। इसका मतलब है कि इसके किसी भी देश के खिलाफ बाहरी हमले को सभी सहयोगियों के खिलाफ हमला माना जाएगा।

    तीसरे दौर की बातचीत रही बेनतीजा

    गौरतलब है कि रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) प्रतिनिधिमंडलों के बीच सोमवार को तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। दोनों देशों के बीच कुल छह घंटे बातचीत चली। वहीं, अब चौथे दौर की बैठक जल्द हो सकती है।

    यूरोपीय संघ में एंट्री के आवेदन पर ज़ेलेंस्की के हस्ताक्षर

    इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय संघ में यूक्रेन की सदस्यता के लिए एक आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि पश्चिम के साथ अपने देश के बंधन को मजबूत किया जा सके।

    यूक्रेन में 16 बच्चों सहित 352 लोगों की मौत

    संयुक्त राष्ट्र महासभा की इमरजेंसी बैठक में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने कहा, “आज तक, यूक्रेन की ओर से 16 बच्चों सहित 352 लोगों की मृत्यु हुई हैं। मृत्य का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गोलाबारी अभी भी जारी है।”

    पांच लाख से अधिक लोगों का यूक्रेन से पलायन 

    संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस द्वारा आक्रमण किए जाने के बाद 500,000 (पांच लाख) से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया, रोमानिया और मोल्दोवा की सीमाओं की जांच चौकियों पर कारों और बसों की लंबी लाइनों को देखा गया है। कई लोगों ने पैदल ही सीमाओं को पार किया।