Photo - Twitter@VistaraAirline
Photo - Twitter@VistaraAirline

    Loading

    मुंबई: विस्तारा एयरलाइन (Vistara Airline) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई घोषणा की है। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि हवाई यात्रा करने वाले यात्री अब मुंबई से मॉरीशस (Mumbai To Mauritiuas) की यात्रा कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि वह मुंबई-मॉरीशस उड़ानें शुरू कर रही है। मुंबई से मॉरीशस के लिए पहली फ्लाइट 26 मार्च से शुरू हो रही है।

    सप्ताह में पांच उड़ानें

    कंपनी ने जानकारी दी है कि मुंबई-मॉरीशस फ्लाइट हफ्ते में पांच बार उड़ान भरेगी। ये उड़ानें ए321 विमानों द्वारा संचालित की जाएंगी। विस्तारा ने हाल ही में अपने A321 विमान में बिजनेस (Buisness) , प्रीमियम इकोनॉमी (Economy) और इकोनॉमी क्लास (Economy Class) को जोड़ा है। दरअसल, कंपनी ने गुरुवार यानी आज ही मुंबई से मॉरीशस के लिए फ्लाइट की घोषणा की है। इसके साथ मॉरीशस 12वां देश बन गया है जिसके लिए मुंबई से विस्तार सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। बड़े पैमाने पर यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि अगले महीने से यात्री मुंबई से कोलंबो (Colombo) के लिए उड़ान भर सकेंगे। क्योंकि विस्तार ने इस आगामी हवाई यात्रा की भी घोषणा कर दी है।

    दोनों देशों को जोड़ने की कारगर कोशिश 

    मॉरीशस न केवल एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है बल्कि एक व्यापारिक केंद्र भी है। अपनी एयरलाइन सेवाओं का विस्तार करते हुए कंपनी मुंबई को मॉरीशस से जोड़ रही है। इस मौके पर कंपनी के सीईओ विनोद कन्नन ने कहा कि कंपनी मॉरीशस के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने जा रही है. क्योंकि मॉरीशस न केवल एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है बल्कि देश को एक बिजनेस हब (Buisness Hub) के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में यह दोनों देशों को जोड़ने की कारगर कोशिश होगी।