World Toilet Day 2022

    Loading

    नई दिल्ली: हर साल 19 नवंबर को ‘विश्व शौचालय दिवस’ (World Toilet Day) मनाया जाता है। बता दें कि यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ ने की थी तब से यह दिन पूरी विश्व में मनाया जाता है। साल 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिन को मनाने की आधीकारिक तोर पर इसे ‘विश्व शौचालय दिवस घोषित कर दिया था। 

    हर साल इस दिवस को मनाने की एक थीम होती है उस थीम के तहत हर साल यह दिन मनाया जाता है। आज विश्व शौचालय दिवस के मौके पर हम आपको इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है। आइए जानते है…. 

    जानें क्या है विश्व शौचालय दिवस

    हम सब जानते है पर्यावरण संरक्षण और मानव स्वास्थ्य के लिए शौचालय बहुत महत्वपूर्ण है। शौचालय जीवन को बचाते हैं। ये कई तरह की बीमारियों के प्रसार को रोकने में मदद करते हैं। विश्व शौचालय दिवस वैश्विक स्वच्छता संकट से निपटने के लिए प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण दिवस है। इस दिन पर इंसान की सेहत को लेकर शौचालय कितना महत्वपूर्ण है यह बताया जाता है। 

    विश्व शौचालय दिवस का इतिहास

    2001 में विश्व शौचालय संगठन ने विश्व शौचालय दिवस की शुरुआत की। विश्व शौचालय संगठन के निर्माता जैक सिम और सिंगापुर के रेस्ट्रूम एसोसिएशन को एहसास हुआ कि शौचालय के मुद्दे पर एक अंतरराष्ट्रीय दिन होना चाहिए और इसलिए वे विश्व शौचालय दिवस बनाने के विचार के साथ आगे बढ़े ताकि यह दुनिया भर के लोगों के लिए स्वच्छता के मुद्दों की याद दिलाता रहे।

    विश्व शौचालय दिवस की स्थापना के बाद से दुनिया में परिवर्तन करने के लिए व्यवसायों, सरकारों और कई अन्य समूहों ने इसको बढ़ावा देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दिन ने कई पाबंदियों को भी तोड़ा है जो शौचालय के विषय पर चर्चा करने और सुरक्षित और बेहतर समाधान बनाने के लिए हैं।