PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    वाशिंगटन: दुनिया का सबसे एडवांस लड़ाकू एयरक्राफ्ट B-21 रेडर (fighter aircraft B-21 Raider) लॉन्च हो गया है। ये अमेरिकी एयरफोर्स (American Airforce) के बेड़े में शामिल हुआ। यह लड़ाकू विमान राफेल (Rafale) से तीन गुना ज्यादा तेज है। इसे अमेरिकी सेना में शामिल कर दिया गया है। इससे एक बार फिर अमेरिका ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है।  इसको लेकर यहां के रक्षा सचिव ने कई ख़ास बात बताई है।  

    बता दें कि B-21 रेडर फ्रांस के राफेल की तुलना में काफी अपडेट हैं। यह राफेल से 2 जनरेशन एडवांस है। राफेल 4.5 जनरेशन का है, जबकि B-21 6ठवें जनरेशन का एयरक्राफ्ट है। अमेरिकी एयरफोर्स में शामिल होते ही दुनिया भर में इसके एडवांस टेक्नोलॉजी और खासियत को लेकर चर्चा हो रही है।

    अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन ने कहा कि B-21 अमेरिका के सबसे जीवंत और विविध औद्योगिक आधार का एक वसीयतनामा है। यह इस प्रकार की उन्नति है जो हमें महान बनाती है। ऐसा यूं ही नहीं हो जाता है। इसमें निवेश, सहयोग और साझेदारी की आवश्यकता होती है।

    बता दें कि अमेरिका एयरफोर्स के बेड़े में शामिल होने वाला B-21 रेडर छठे जनरेशन का एकलौता एयरक्राफ्ट है। फ़िलहाल चीन, जापान, रूस, यूके और फ्रांस इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहें है। अभी किसी देश के पास ऐसा हथियार नहीं है। अमेरिका ऐसे करीब 100 लड़ाकू विमान अपनी सेना में शामिल कर सकता है।