Tiktok

    Loading

    वाशिंगटन: अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के निदेशक क्रिस रे ने शुक्रवार को टिकटॉक (TikTok) के बारे में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप (popular video-sharing app) का नियंत्रण चीन सरकार के हाथों में है ‘‘जिसके मूल्य हमारे जैसे नहीं हैं।

    क्रिस रे ने कहा कि एफबीआई चिंतित है कि ऐप प्रणाली का नियंत्रण चीनियों के हाथ में है जो चीजों में हेरफेर कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीन उपयोगकर्ताओं से संबंधित डेटा एकत्र करने के लिए ऐप का उपयोग कर सकता है जिसका उपयोग पारंपरिक जासूसी कार्यों के लिए किया जा सकता है। 

    उन्होंने ने मिशिगन विश्वविद्यालय के गेराल्ड आर फोर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में कहा, ‘‘ये सभी चीजें एक ऐसी सरकार के हाथों में हैं जिसके मूल्य हमारे जैसे नहीं हैं और उसका एक मिशन है जो अमेरिका के सर्वोत्तम हितों के खिलाफ है। इससे हमें चिंतित होना चाहिए।

    बता दें कि इससे पहले भारत में लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok को बैन किया जा चुका है। यहीं नहीं भारत में कई चीनी ऐप पर भी बैन लगाया गया है। फिलहाल अमेरिका में भी इसको चिंता बढ़ी है। इसे डाटा लीक होने का खतरा बहाया जा रहा है। वहीं इसका पूरा कंट्रोल चीन के पास होने से अमेरिका में इसको लेकर गंभीरता से देखा जा रहा है।