फोटोपुण्यतिथि : बिग बी की मां बनकर पॉपुलर हुई निरुपा रॉय
मुंबई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी मां के किरदार का ज़िक्र होता है तो सबको निरूपा रॉय की याद आ जाती है। बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस निरूपा रॉय ने मां के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया था। निरूपा रॉय मां के किरदार में इतनी पॉपुलर हो गयी थीं कि उन्हें ‘बॉलीवुड की मां’ भी कहा जाने लगा था। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर जानते हैं उनसे जुडी कुछ खास बातें…
1/8
निरूपा रॉय का जन्म 4 जनवरी 1931 को गुजरात के वलसाड में हुआ था। उनका असली नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा था।
2/8
निरूपा की 15 साल की उम्र में कमल रॉय से शादी हो गई थी।शादी के बाद निरूपा रॉय मुंबई पहुंचीं। उनके दो बेटे हुए- योगेश और किरण। निरूपा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदला था।
3/8
निरूपा ने साल 1946 में गुजरती फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी उनकी पहली फिल्म 'रणकदेवी' थी।
4/8
निरूपा रॉय ने 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया था। इस किरदार में निरूपा को देखकर लोग उन्हें सच में देवी मानने लगे थे। ऐसा कहा जाता था कि कई लोग निरुपा के घर जाकर उनके पैर छूते थे और भजन गाते थे।
5/8
निरूपा ने 50 साल के करियर में करीब 500 फिल्मों में काम किया। इनमें से ज़्यादा फिल्मों में वह मां के किरदार में नज़र आई थीं। इसलिए उन्हें असल जिंदगी में भी मां कहा जाने लगा।
6/8
निरूपा रॉय ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे दिग्गज एक्टर्स की मां का रोल निभाया।
7/8
साल 1999 में रिलीज़ हुई फिल्म 'लाल बादशाह' में अमिताभ बच्चन और निरूपा रॉय दोनों आखिरी बार मां-बेटे के रोल में नज़र आए थे।
8/8
13 अक्तूबर साल 2004 में निरूपा रॉय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use. More Information.