मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona Virus) का संकट लगातार बना हुआ है। हालांकि, मंगलवार को दैनिक मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 27,918 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 139 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों और मौतों की संख्या क्रमशः 27,73,436 और 54,422 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले एक दिन में 23,820 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 23,77,127 होगई है। महाराष्ट्र में अभी भी 3,40,542 एक्टिव मामले हैं।
Maharashtra reports 27,918 new #COVID19 cases, 23,820 discharges and 139 deaths in the last 24 hours.
Total cases 27,73,436
Total recoveries 23,77,127
Death toll 54,422Active cases 3,40,542 pic.twitter.com/xp5pcX9dsF
— ANI (@ANI) March 30, 2021
मुंबई और नागपुर में हालत बिगड़ रहे
राज्य की राजधानी मुंबई और उपराजधानी नागपुर में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 4758 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दस लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 4,09,374 और 11,675 हो गया है। शहर में अभी 47,742 एक्टिव मामले हैं।
वहीं उपराजधानी में भी हालात लगातार बिगड़ती जारही है। संतरानगरी में रोजाना 30 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में 1156 नए मामले आए हैं ,वही 54 लोगों की मौत हुई है।
आठ जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, “देश भर में 10 जिलों में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले हैं। जिनमें आठ अकेले महाराष्ट्र से हैं। इन जिलों में, पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, , नांदेड़ और अहमदनगर शामिल हैं। वहीं दो अन्य बंगलुरु और दिल्ली शामिल हैं।