इस मैच के दौरान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) कमेंट्री कर रहे थे।
मुंबई. आईपीएल (IPL 2021) की फ्रेंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के तूफानी खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इंग्लैंड लौट गए हैं। स्टोक्स की उंगली में चोट लग गयी थी जिसके बाद वह उनके देश वापस लौट गए हैं। लेकिन, वह आईपीएल का हर एक मैच का मजा ले रहे हैं। 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला गया। इस मैच के दौरान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) कमेंट्री कर रहे थे। इसी दौरान स्टोक्स ने गावस्कर पर तंज कसा है।
हालांकि, स्टोक्स (Ben Stokes) ने सीधे गावस्कर (Sunil Gavaskar) का नाम तो नहीं लिया। लेकिन, मैच के दौरान चल रही कमेंट्री के दौरान उनकी एक टिप्पणी पर माथा पीटने वाला इमोजी जरूर बनाया। दरअसल, पंजाब किंग्स की पारी के 11 वें ओवर में सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) कमेंट्री कर रहे थे। दिल्ली के गेंदबाज कगिसो रबाड़ा की बॉल पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल दो शानदार छक्के जड़ चुके थे। इसके बाद रबाड़ा ने पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को एक शॉर्ट बॉल फेंकी।
Commentator: “Such a poor bouncer,if you want to bowl a bouncer it must be over Off Stump”
REPLAY: bouncer line directly over Off Stump
Me: 🤦♂️🤦♂️🤦♂️
— Ben Stokes (@benstokes38) April 18, 2021
राहुल ने उसे हुक करके बैकवर्ड स्क्वायर में खेल दिया। तभी कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा, ‘क्या खराब बाउंसर है! अगर आपको बाउंसर फेंकनी ही है तो वह ऑफ स्टंप के ऊपर होनी चाहिए।’ वहीं, इस शॉट के बाद रीप्ले में दिखा कि बाउंसर की लाइन ठीक ऑफ स्टंप के ऊपर थी।सुनील गावस्कर की इस बात पर बेन स्टोक्स माथा पीटने लगे। उन्होंने ट्वीट करते हुए माथा पीटने का इमोजी शेयर किया है। इस पर कई लोगों ने कमेंट्स किये हैं।
Le Gavskar 🤪 pic.twitter.com/QQQN5NPIyv
— Stranger (@_im_stranger_) April 18, 2021
Welcome Stokesy to the pain we have been bearing from Day 1.
— Jeet Vachharajani🏏📈 (@Jeetv27) April 18, 2021
Sunil Gavaskar right now:- pic.twitter.com/d0wKIgqyIM
— Abdullah Neaz Lite (@cric_neaz) April 18, 2021
रविवार को पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का जन्मदिन था। लेकिन, उनकी टीम यह मैच हार गई। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 195 रन बनाये। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 बॉल बाकी रहते 4 विकेट गवांकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है।