सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिन्हें देखकर कभी काफी अच्छा भी महसूस होता है, तो कभी कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी भी होते हैं। इन्हीं वीडियो में से कुछ वीडियो सांपों (Snakes Viral Video) के भी रहते हैं। यूं तो सांप का नाम सुनते ही सबके होश ठिकाने आ जाते हैं, लेकिन कुछ पक्षी ऐसे भी हैं, जो सांपों का शिकार कर अपना पेट भरते हैं। उन्हीं पक्षी में से एक है बाज (Eagle Hunts Sanake)। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर वायरल इस बाज के वीडियो को देख आप दंग रहे जाएंगे। यह वीडियो आपको विचलित भी कर सकता है। जिस तरह बाज नागराज का शिकार कर रहा है। वह देख हर किसी की बोलती बंद हो गई है। यह वीडियो बहुत ही डराने वाला वीडियो भी है। बाज भी नेवले की तरह सांप पर हमला करना पसंद करता है और उसका शिकार कर उसे खा जाता है। इस वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने मिलेगा।
Snake Eagle Ripping Snake Apart As it Tries to Escape #Latest_Sightings pic.twitter.com/FHccPr9Tol
— ناجي الطخيم (@Naji_alt) July 8, 2021
वीडियो में आप देख सकते हैं, पहले बाज सांप को अपने पंजे से दबोच लेता है। बाद में उसे चोंच से खींच-खींच कर खाने लगता है। वहीं बाज नागराज को चीर देता है और उसे बड़े मज़े से खाने लगता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो को देख लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहां इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है।