Imgae: 
N.Biren Singh/Twitter
Imgae: N.Biren Singh/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में अब तक भारत के खाते में पांच मेडल (India Has 5 Medal In Tokyo Olympics 2020) आ चुके हैं। जिसमें पहला मेडल मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल, दूसरा पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज़ मेडल, तीसरा लवलीना ने ब्रॉन्ज़ मेडल, चौथा रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल और पांचवा भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Mens Hockey Team) ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीत कर भारत का नाम ऊँचा किया है। ऐसे में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) आज यानी 6 अगस्त को कांस्य पदक के लिए मैदान में उतरेंगी।

    हॉकी के अलावा भारत के और भी कई महत्वपूर्ण मैचए

    ऍथलेटिक्स

    • तड़के 2:00 बजे: गुरप्रीत सिंह, पुरुषों की 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा
    • दोपहर 1:00 बजे: प्रियंका गोस्वामी और भावना जाट, महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल
    • शाम 5:07 बजे: पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले पहला चरण दूसरी हीट 

    गोल्फ सुबह

    • 4:00 बजे: अदिति अशोक और दीक्षा डागर- महिलाओं का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड-तीन 

    हॉकी

    • सुबह 7:00 बजे: भारत vs ब्रिटेन, महिला कांस्य पदक मैच 

    कुश्ती 

    • सुबह 8:00 बजे: बजरंग पुनिया vs अरनाजर अकमातालिव (किर्गिस्तान), पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा
    • सुबह 8:00 बजे: सीमा बिस्ला vs सारा हमदी (ट्यूनीशिया), महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा
    • दोपहर 2:45 बजे: बजरंग पुनिया vs TBD (TBC अगर एथलीट क्वालीफाई करते हैं), पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा
    • दोपहर 2:45 बजे: सीमा बिस्ला vs TBD (TBC अगर एथलीट क्वालीफाई करते हैं), महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा

    जिसमें अगर आप भारतीय पुरुष हॉकी मैच और बाकी भारतीय मैच का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो हमारे दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं…

    https://www.sonyliv.com/

    https://www.youtube.com/channel/UCX2eNtU1ZG3x4OpdP2UIlJA

    इस लिंक पर जाकर भी आप लाइव अपडेट देख सकते हैं…

    https://twitter.com/ddsportschannel

    बता दें कि टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) को अर्जेंटीना (Argentina) ने हरा दिया था। उस मैच में भारत को अर्जेंटीना ने 2-1 से हराया था। जिसके बाद आज भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक के लिए खेलेगी।