रक्षाबंधन भाई-बहन के बंधन का पर्व है। हर साल इसे सभी भाई-बहन बड़े खुशी के साथ मानते है। इस साल 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जायेगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा का धागा बांधती है।
रक्षा बंधन एक ऐसा त्योहार है जो आमतौर पर साल अगस्त में ही मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान, भाई की कलाई पर राखी बांधी जाती है और बहनों द्वारा लंबी उम्र के लिए पूजा की जाती है।
बदले में, भाई अपनी बहनों की जीवन भर देखभाल करने और अपनी बहनों को इस विशेष अवसर पर उपहार देने का वादा करते हैं। लड़कियों के ये त्यौहार बहुत खास होता है। वह इसके लिए बहुत तैयारियां करती है। बाजारों में भी इसकी रौनक देखने को मिलती है।
लड़कियों के लिए तरह-तरह के नए ट्रेंड आ जाते है। वैसे हो लड़कियां हर त्यौहार को मेहंदी लगाती है। लेकिन रक्षाबंधन में लड़कियो की मेहंदी भी उसे कुछ मिलती जुलती ही होनी चाहिए। जो आपके इस त्यौहार को और खास बना दे।
इन सभी मेहंदी के डिज़ाइन को आप लगा कर अपने रक्षाबंधन का त्यौहार को खास बना सकते है। यह नए डिज़ाइन है। जो इस त्यौहार आप अपने हाथों पर ला सकते है।