नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के भीतर जारी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू ( Navjot Singh Sidhu Resigns) ने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है।
वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा कि किसी भी शख्स के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है। मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। इसलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा-
Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu resigns pic.twitter.com/KbDbderXeo
— ANI (@ANI) September 28, 2021
उल्लेखनीय है कि सिद्धू के इस्तीफे के बाद अब पंजाब कांग्रेस में फिर घमासान शुरू हो गया है। दरअसल आलाकमान ने अभी हाल ही में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। जबकि सिद्धू के साथ विवाद के कारण ही कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सिद्धू के इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर सिद्धू पर निशाना साधा है। सिंह ने लिखा कि मैंने तुमसे कहा था…वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और पंजाब के लिए सही नहीं है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट-
I told you so…he is not a stable man and not fit for the border state of punjab.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) September 28, 2021
वहीं अमरिंदर सिंह के बाद पार्टी आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया है। बताया जा रहा है कि सिद्धू पंजाब में कैबिनेट विस्तार को लेकर खुश नहीं थे। जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया है।