मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा (Cinema) के चहेते अभिनेता (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अक्सर अपने गानों (Songs) और फिल्मों से अपने फैंस को मनोरंजन कराते रहते है। इस बार वो अपने प्रशंसकों के बीच एक नया गाना 'सईया जी सबर करी' लेकर उपस्थित हुए है। इस गाने को उन्होंने अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है। पवन पांडेय ने इस गाने को लिरिक्स दिया है। फैंस उनके इस गाने के दीवाने हो रहे है। ये गाना आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर धूम मचा रहा है। इस गाने को अब तक आठ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 74 हजार से अधिक लोग इस गाने को पसंद कर चुके है।