खेरदा (मध्यप्रदेश). कांग्रेस (Congress) के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Wadra) पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं अपने भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) में अपने पति और बेटे के साथ लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को शामिल हुईं। मध्यप्रदेश में इस यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ने खरगोन जिले के खेरदा से पैदल चलना प्रारंभ किया।
यात्रा में प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ उनके पति रॉबर्ट वाद्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते दिखाई दिए। मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा शुक्रवार शाम भगवान शिव के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचेगी।
#WATCH | Congress party’s Bharat Jodo Yatra resumes from Borgaon, Madhya Pradesh.
Today is the 79th day of the Yatra. It will go through 7 districts of the state over the next few days.
(Source: AICC) pic.twitter.com/FcAzCn3iPF
— ANI (@ANI) November 25, 2022
उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन और नर्मदा नदी की आरती करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्यप्रदेश में यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से दाखिल हुई थी। यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। इस कृषि प्रधान अंचल में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है।