मुंबई : फिल्म (Film) जगत से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है दिग्गज (Veteran) एक्टर (Actor) विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का आज निधन हो गया। उन्होंने 77 साल की उम्र में हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। अभिनेता का वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था। उनकी हालत काफी नाजुक बताई गई थी। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं पाए और आज यानि शनिवार को वो इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए।
बता दें कि विक्रम गोखले को इलाज के लिए 5 नवंबर को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अस्पताल में उनकी कई स्वास्थ्य बीमारियों का इलाज चल रहा था। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और सेलेब्स उन्हें खोकर काफी दुखी हैं। वहीं न्यूज़ एजेंसी ANI ने भी विक्रम गोखले के निधन की पुष्टि की है।
Maharashtra | Veteran Actor Vikram Gokhale passes away in Pune.
(File Pic) pic.twitter.com/bnLFbRyYnm
— ANI (@ANI) November 26, 2022
गौरतलब है कि विक्रम गोखले रंगमंच के साथ-साथ टेलीविजन और फिल्मों में भी अपनी भूमिका निभा चुके थे। वो अपने अभिनय करियर में इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके थे।
जिसमें ‘अग्निपथ’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘भूल भुलैया’, ‘नटसम्राट’ और ‘मिशन मंगल’ समेत कई मराठी और बॉलीवुड फिल्में शामिल है। विक्रम गोखले हाल ही में मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ में नजर आए थे।