मुंबई: मशहूर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की बायोपिक पर काम शुरू हो चुका है। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की इस फिल्म में पहले ईशान खट्टर के लीड रोल निभाने की बात सामने आ रही थी। अब खबर है कि इस बायोपिक में विक्की कौशल, ईशान खट्टर की जगह ले सकते हैं।
रॉनी स्क्रूवाला ने की घोषणा
रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘1500+ गोल, 3 ओलंपिक स्वर्ण पदक और भारत के गौरव की कहानी। हमें #अभिषेक चौबे के साथ अपनी अगली घोषणा करने में बहुत खुशी हो रही है, भारत के हॉकी जादूगर #ध्यानचंद पर एक बायोपिक।’
विक्की कौशल ने नहीं पुष्टी
इन दिनों फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग पूरी कर चुके विक्की कौशल की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन खबर है कि वो इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है। सैम बहादुर की यूनिट से मशवरा करने के बाद वो इस बायोपिक पर फैसला लेंगे।
‘हॉकी के जादूगर’
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय पर भारतीय हॉकी को पहचान दिलाने में मेजर ध्यानचंद का काफी बड़ा हाथ है। हॉकी स्टिक और गेंद पर इनकी मजबूत पकड़ के कारण इन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। इन्हीं के जन्मदिवस के रूप में 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।