मुंबई. मुंबई के मानखुर्द इलाके में शनिवार को एक 31 वर्षीय मुस्लिम महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां दो परिवारों के बीच मारपीट हुई और इसके बाद फायरिंग हुई। मृतक का नाम फरजाना इरफान शेख है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी।
29 अप्रैल की शाम मुंबई के मानखुर्द के इंदिरा नगर मंडल इलाके में दो परिवारों की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला के पति व बेटे ने की फायरिंग कर दी। जिससे फरजाना इरफान शेख के सीने में गोली लग गई। जिसके तुरंत बाद पीड़ित महिला को घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Mumbai| In Mankhurd area, fight broke out between women of 2 families, husband and son of one woman opened fire, and woman from the other family died. We’ve identified both the accused and search ops to arrest them are underway: Hemraj Singh Rajput, DCP pic.twitter.com/mRuSdlARrG
— ANI (@ANI) April 29, 2023
पुलिस ने बताया, “मानखुर्द इलाके में फायरिंग में फरजाना इरफान शेख नाम की एक महिला की मौत हो गई। दो परिवारों के बीच मारपीट हुई और फायरिंग हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।”
वहीं, डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया, “मानखुर्द क्षेत्र में 2 परिवारों की महिलाओं में मारपीट हुई। इस बीच एक महिला के पति व बेटे ने फायरिंग की। हमने दूसरे परिवार की महिला की मौत के दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।”
पुलिस के मुताबिक, यह घटना आज शाम करीब 6:35 बजे की है। आरोपी की पहचान सोनू सिंह (उम्र 55) और उसका बेटा अतिस सिंह (25) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये दोनों महिला को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।
Incompetent @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice . A 25 year old girl was shot dead in mankhurd.trice she was shot and assaulted by swords. Irony is few weeks ago her younger sister (minor)was gang raped by the same persons and mankhurd p.s refused to register c.r of rape against them.
— ADV SIDDIQUE ASHIF HUSAIN🇮🇳 (@AdvAshif) April 29, 2023
सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया कि पीड़ित महिला की बहन का पहले हमलावरों के समूह ने बलात्कार किया था। एक ट्विटर यूजर एडवोकेट सिद्दीक आसिफ हुसैन ने पोस्ट किया, “मानखुर्द में एक 25 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसे तीन बार गोली मारी गई और तलवारों से हमला किया गया। विडंबना यह है कि कुछ हफ्ते पहले उसकी छोटी बहन (नाबालिग) का उन्हीं लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था और मानखुर्द पुलिस ने उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था।”