छत्रपति संभाजी नगर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के छत्रपति संभाजी नगर (पहले औरंगाबाद) में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर को अस्पताल परिसर के भीतर नग्न (Naked Doctor) घूमते देखा गया। यह घटना बिडकीन ग्रामीण सरकारी अस्पताल (Bidkin Rural Government Hospital) की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में डॉक्टर को अस्पताल की लॉबी में नग्न अवस्था में घूमते हुए देखा जा सकता है। वह हाथ में कपड़ा लेकर परिसर में घूमते और चलते वक्त लड़खड़ाते नजर आ रहा है। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
45 year old Nashedi Doctor Caught Roaming Naked Inside Govt Hospital In Sambhajinagar. Kaun hai ye log? Kaha se aate hai ye log?
pic.twitter.com/venn87E349— यमराज (@autopsy_surgeon) March 10, 2024
हालांकि, डॉक्टर ने किस पदार्थ का नशा किया था और इस घटना के सामने आते ही डॉक्टर पर क्या कार्रवाई की गई इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
स्वास्थ्य सेवाओं की देखरेख करने वाले जिले के सिविल सर्जन डॉ. दयानंद मोतीपावले ने कहा कि इस घटना की जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।