lok-sabha-elections-2024
21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग

पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान जारी है.

Loading

नई दिल्ली: जहां एक तरफ आज लोकसभा (Lok Sabha Elections 2024) के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग (Voting) जारी है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। यहां ज्यादातर इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. हालांकि पश्चिम बंगाल के कूचविहार में हिंसा की खबर आ रही है।

फिलहाल सुबह 11 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े सामने आए गए हैं. इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग बिहार के जमुई में हुई है. यहां 19% मतदान हुआ है. राज्यों की बात करें तो बंगाल में 33.56%, यूपी में 25.20%, तमिलनाडु में 23.72 % हुई है। इस बाबत वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में हुई। यहां 33.56% वोट पड़े। सबसे कम वोटिंग लक्षद्वीप में हुई, यहां 16.33% मतदान हुआ। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 25% है।

राज्यवार देखें तो सुबह 11 बजे तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 21.82%, अरुणाचल प्रदेश में 19.34%, असम में 27.22%, बिहार में 20.42%, छत्तीसगढ़ में 28.12%, जम्मू कश्मीर में 22.60%, लक्षद्वीप में 16.33%, मध्य प्रदेश में 30.46, महाराष्ट्र में19.17, मणिपुर में 28.54, मेघालय में 33.12, मिजोरम में 27%, नगालैंड में 23.28%, पुडुचेरी में 28.10%, राजस्थान में 22.51%, सिक्किम में 21.20%, तमिलनाडु में 23.72%, त्रिपुरा में 34.54%, उत्तर प्रदेश में 25.20%, उत्तराखंड में 24.83% और पश्चिम बंगाल में 33.56% वोटिंग हुई।

गौरतलब है कि, साल 2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। तब इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है। इस बार के इस फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। इस फेज के बाद आगामी 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। इस बार कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। इन सभी सीटों के रिजल्ट आगामी 4 जून को आएंगे।