‘पवित्र रिश्ता’ फेम अभिनेता शाहीर शेख बने पापा, पत्नी रुचिका कपूर ने दिया बेटी को जन्म

    Loading

    Ruchika Kapoor and Shaheer Sheikh become parents, daughter was born on Friday : ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अभिनेता शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता पापा बन गए है। शाहीर की पत्नी रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) एक बच्ची को जन्म दिया है। अभी तक अभिनेता ने बच्चे के जन्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में इस खबर की पुष्टि हुई है कि शाहीर शेख और रुचिका कपूर एक बच्ची के पैरंट्स बने हैं। 

    मिली जानकारी के अनुसार, शाहीर शेख के बेटी का जन्म 10 सितंबर को हुआ है। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अभिनेता की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। मालूम हो कि प्रेगनेंसी के दौरान रुचिका कपूर की बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें वायरल हुई थी। और तो और अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के लिए अभिनेता शाहीर शेख में बेबी शावर पार्टी भी होस्ट की थी। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी पसंद की थी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Shaheer Sheikh (@shaheernsheikh)

     

    खैर, इन दिनों टीवी अभिनेता शाहीर शेख ‘पवित्र रिश्ता 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं है। इसमें वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जगह दिखाई देंगे। ‘पवित्र रिश्ता 2’ में शाहीर शेख के अपोजिट टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अहम किरदार में नजर आएंगी। अभिनेता शाहीर शेख ‘पवित्र रिश्ता 2’ से पहले ‘महाभारत’, ‘ये रिश्ते है प्यार के’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में भी दिखाई दे चुके हैं।