महाराष्ट्र राज्य बिजली मंडल अधिकारी संगठन की औरंगाबाद कार्यकारिणी घोषित

Loading

औरंगाबाद. महाराष्ट्र  राज्य बिजली मंडल अधिकारी संगठन की हाल ही में ऑनलाइन बैठक महासचिव मनोज ठवरे, संगठन सचिव संजय खाडे, सहसचिव गणेश बोढरे, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष तुषार खैरनार के प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक में औरंगाबाद परिमंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की गई.

बैठक में औरंगाबाद अध्यक्ष पद पर अक्षय पाडसवान और सचिव पद पर सागर चव्हाण की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई. कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. शिवाजी तिकांडे, उपाध्यक्ष प्रणेश सिरसाठ, सहसचिव मंजुषा दुसारे- महापारेषण, रमेश सोनवने- औरंगाबाद ग्रामीण मंडल, विलास मसके- औरंगाबाद शहर मंडल, शत्रुगन फुके पाटिल- जालना मंडल, विधि सलाहकार- सुनील पावडे, महिला प्रतिनिधि- शीतल घरत, सुरेखा कदम, कोषाध्यक्ष- नितिन पारिपेल्ली, सदस्य में नरेश  प्रसाद, प्रशांत लोंढे को शामिल किया गया. नुतन पदाधिकारियों का सत्कार उपमहाव्यवस्थापक प्रवीण बागुल, उपमुख्य औद्योगिक संबंध अधिकारी विश्वास पाटिल, संगठन सचिव संजय खाडे के हाथों किया गया. इस अवसर पर प्रकाश चांडगे, रोहित ठाकुर, नितिन पाडसवान, दिलीप पवार, राहुल शंभरकर, सुहास बोर्डे, राहुल मुले, सरोजिनी धुतदामले सहित संगठन के सदस्य उपस्थित थे.