Ford

    Loading

    नई दिल्ली: अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर (Ford Motor) कई अन्य कार निर्माता कंपनियों के साथ मिलकर भारत (India) को कोविड -19 (Covid-19) के खतरे से निपटने में मदद (Help) करेगी। इस संकट से निपटने में मदद के लिए फोर्ड ने 1.48 करोड़ के राहत पैकेज (Relief Package) की घोषणा की है।

    फोर्ड मोटर कंपनी फंड ने घोषणा की है कि उसके अन्य अंग भी भारत के साथ-साथ ब्राजील में भी कोविड -19 राहत के लिए फंड दान करेंगे। यह दोनों देश वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैं। कंपनी अपने राहत पैकेज के हिस्से के रूप में सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और अन्य आवश्यक चीजों की पेशकश करेगी।

    फोर्ड मोटर कंपनी फंड ने राहत सामग्री प्रदान करते एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा गया है, “भारत में कोरोना वायरस के मामलों को कम करने में मदद करने के लिए, फोर्ड 5 मिलियन सर्जिकल मास्क, 100 हजार N95 मास्क और 50 हजार गाउन दान कर रहा है। इसके अलावा, फोर्ड फंड भारत और ब्राजील में आवश्यक कोविड -19 राहत प्रदान करने वाले संगठनों का समर्थन करने के लिए $ 200,000 का दान कर रहा है।”

    वैसे, फोर्ड भारत में कोविड – 19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने वाला पहला वाहन निर्माता नहीं है। हाल ही में, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और हुंडई मोटर इंडिया दोनों ने भी संकट की इस घड़ी में देश की मदद के लिए यह कदम उठाए हैं।