Photo - Twitter@motorindiatweet
Photo - Twitter@motorindiatweet

दिल्ली: ब्रिजस्टोन इंडिया (Bridgestone India) ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है। जिसे सुनकर आप हैरान रह सकते हैं। ब्रिजस्टोन के पास सबसे बड़े टायर (Tyres) लोगो का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) है। ब्रिजस्टोन इंडिया के 300 से अधिक कर्मचारियों ने 565 टायरों की मदद से कंपनी का ब्रिजस्टोन लोगो बनाया। यह एक विश्व रिकॉर्ड है।  जिसके टायर की सबसे बड़ी तस्वीर होने का दावा किया जा रहा है। ब्रिजस्टोन के सबसे बड़े टायर लोगो (Tyre Logo) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एडजुडीकेटर्स द्वारा प्रमाणित किया गया है। यह रिकॉर्ड ड्राइंग में इस्तेमाल किए गए टायरों की कुल संख्या की गणना करके दिया गया है।

यह पुरस्कार ब्रिजस्टोन इंडिया को फोटो या आइकन (Icon) बनाने के लिए सबसे अधिक टायरों का उपयोग करने के लिए दिया जाता है। ब्रिजस्टोन इंडिया के MD स्टेफानो सैंसिनी ने कहा कि विश्व रिकॉर्ड स्थापित करना कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। ऐसा करके हमें बहुत गर्व हो रहा है। इसके लिए पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल डांग्रिक ने कहा कि यह रिकॉर्ड कंपनी की प्रतिष्ठा को दर्शाता है। मैं ब्रिजस्टोन इंडिया की टीम को 565 टायरों के साथ सबसे बड़े प्रतीक चिन्ह के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक नया स्थान बनाने के लिए बधाई देता हूं। ब्रिजस्टोन इंडिया एसयूवी, कारों, वाहनों और ट्रकों (Trucks) के लिए टायर बनाती है।