TVS NTorq 125

Loading

नई दिल्ली. घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी TVS ने फिर एक बार NTorq 125 स्कूटर की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने इस स्कूटर को इस साल मार्च में BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया था। लॉन्च होने के बाद से इसकी कीमत तीसरी बार बढ़ी है। कंपनी ने अगस्त के पहले हफ्ते में भी इस स्कूटर की कीमत बढ़ाई थी। अब कंपनी ने फिर से इसकी कीमत बढ़ाई है।

कीमत
कंपनी ने इस स्कूटर के सभी वेरिएंट की कीमत 500 रूपये बढ़ाई है। जिसमें इसके ड्रम बेस वेरिएंट की कीमत 68,385 रुपये है। जबकि डिस्क ब्रेक वेरियंट की कीमत 72,385 रुपये है। वहीं इस स्कूटर के रेस एडिशन की कीमत 74,865 रुपये है। यह सभी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमतें है। कंपनी ने हाल ही में Ntorq 125 रेस एडिशन को नए ब्लैक और येलो पेंट स्कीम में लॉन्च किया था।

इंजन और पावर
इस स्कूटर में फ्यूल-इंजेक्टेड, 124.8 cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन है, जो 7,000 rpm पर 9.1 bhp की पावर और 5,500 rpm पर 10.5 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 12 इंच एलॉय वील्स दिए गए हैं। साथ ही यह स्कूटर टेलीस्कोपिक फोर्क्स और मोनोशॉक से लैस है। स्कूटर के दोनों इंड्स पर ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। फ्रंट डिस्क, ऑप्शन के रूप में उपलब्ध है। स्कूटर में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।