Vande Bharat
File Photo

Loading

मुंबई: भारतीय रेल की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों को खूब पसंद आती है। यह एक सेमी-हाई-स्पीड-ट्रेन है। दक्षिण भारत को जल्द ही देश की अगली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह देश की 12वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है, जो चेन्नई से कोयम्बटूर के बीच चलेगी। अभी तक वंदे भारत ट्रेन चेन्नई से मैसूर रूट पर चल रही थी, लेकिन यह राज्य की दूसरी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है जो चेन्नई से कोयम्बटूर के बीच चलेगी।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वंदे भारत

देश में कई राज्य हैं, जो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इसमें बिहार और झारखंड राज्य शामिल हैं। सूत्रों की माने तो पीएम मोदी 8 अप्रैल को चेन्नई से कोयंबटूर के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इससे पहले देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से जयपुर के बीच चलेगी। इस ट्रेन के आने के बाद दिल्ली से जयपुर का सफर करीब 3 घंटे में पूरा होगा। दिलचस्प बात यह है कि महाराष्ट्र में देश में सबसे अधिक वंदे भारत ट्रेनें हैं, जिनकी कुल संख्या 4 है।

सबसे पहले वंदे भारत की कहाँ से हुई थी शुरुआत 

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच चली, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद दिल्ली से कटरा के लिए ट्रेन की सुविधा शुरू की गई। कई राज्य ऐसे हैं जहां इस ट्रेन का इंतजार किया जा रहा है। बिहार, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर और ओडिशा को अभी तक यह ट्रेन नहीं मिल पाई है। वंदे भारत के नए दौर की बात करें तो यह पहले मुंबई और अहमदाबाद के बीच चली।