Petrol-Diesel Price
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. आम जनता को फिर आज महंगाई कि मार पड़ी है। जी हाँ आज यानी रविवार को देश (India) में फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें प्रति लीटर 80 पैसे बढ़ा दी गईं। इस प्रकार से देखा जाए तो बीते दो सप्ताह से भी कम वक्त में कीमतों में प्रति लीटर कुल आठ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालाँकि देशभर में ईंधन की दरों में वृद्धि की गई है। लेकिन स्थानीय कर प्रावधानों के अनुरूप अलग-अलग राज्यों में यह दर अलग-अलग है।

    इसके साथ ही ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 103.41 रुपये/लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 94.67 रुपये/लीटर हो गई है। बता दें कि बीते 22 मार्च को साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल के बाद दरों में बदलाव किया गया था, लेकिन इसके बाद से कीमतों में यह अब 11वीं वृद्धि है।

    क्या है आज प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत: 

    आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    103.41

    94.67

    मुंबई

    118.41

    102.64

    कोलकाता

    113.03

    97.82

    चेन्नई

    108.96

    99.04

     

     

    रोज सुबह 6 बजे बदलती है कीमतें : 

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    ऐसे जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट : 

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।